तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 11 फ़रवरी को परसपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसकी 17 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बालिका को भगाने में उन्हीं के गांव के पति-पत्नी ने उस युवक का सहयोग किया है। बलिका अपने साथ चार थान जेवर भी ले गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।