तरबगंज: जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी को हुई 10,10 वर्ष के कारावास व 27,27 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा
सोहना निवासी जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार सिंह प्रभारी मॉनिटरिंग सेल व वजीरगंज पुलिस की निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फल स्वरुप आरोपी को बुधवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोंडा कोर्ट ने 10 10 वर्ष की कारावास व 27 ,27 हजार रुपये की अर्थ दंड की सजा सुनाई है।