गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के शूटर कृष्ण कुमार और नाबालिग को स्पेशल सेल ने राजस्थान से पकड़ा है। जिनके पास से दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किये हैं। पकड़े जाने के वक्त दोनों ने हथियारों का इक्ट्ठा किया था। हथियारों को गैंगस्टर लॉरेंस और रोहित के निर्देश पर किसी की हत्या करने में इस्तेमाल करने थे।