अंबिकापुर: सरगुजा जिले में बीते 12 घंटों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को शाम 4:00 अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले में बीते 12 घंटों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।