कैराना: कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंदराऊ निवासी एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 12, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यूनुस खान पुलिस के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समरयाब निवासी गांव गंदराऊ बताया।