कैराना: कैराना में एक अवैध कॉलोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर, अन्य कॉलोनियों पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान में विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मंगलवार शाम करीब सात बजे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अय्यूब खां द्वारा करीब 14 बीघा भूमि में प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।