कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में सोमवार सुबह जनपद औरैया की रहने वाली एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद में रामलीला मैदान में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की इस हरकत को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवती को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रेमी के मौके पर पहुंचने और शादी का भरोसा देने पर युवती टावर से नीचे उतर आई।