कटघोरा: मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Katghora, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी के धोबघटपारा में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब चालक मुरुम से भरा ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था।ग्राम पंचायत जटगा के धोबघटपारा निवासी बनवारी पटेल ट्रैक्टर में मुरुम लोड कर परिवहन कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।