फिरोज़ाबाद: लालऊ में झगड़े के मामले में दक्षिण पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ ग्राम में हुए झगड़े के बाद थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम 5 बजे क़रीबन उप निरीक्षक सोनू कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो सगे भाई—तेजपाल व संजू पुत्रगण चुन्नीलाल, निवासी लालऊ को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। दोनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत चालान कर अग्रिम कार्यवाही की।