फिरोज़ाबाद: गांव किशनदास पुरा में शराब के नशे में पिता ने बेटे पर ईंट से हमला कर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के किशनदास पुरा इलाके में रविवार की रात बेरहम पिता ने अपने मासूम बेटे ईट से हमला कर दी। बालक लवकुश घायल हुआ है। घटना के पीछे पिता शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। घायल बालक की माँ ने पिता के खिलाफ थाना मटसेना में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायल बालक का मेडिकल करा कर जाँच शुरू कर दी है।