गोंडा: अंकित तिवारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 अंकित तिवारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे व सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह समेत कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रीय छात्र पंचायत के धरने को समर्थन दिया।