सिकंदरा: करमा मोड़ के समीप पुलिस ने आठ मवेशियों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, पिकअप जब्त
सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग करमा मोड़ के समीप गुरुवार 2 बजे सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग करमा मोड़ के समीप से मवेशी लदे पिकअप वैन की जांच की थी।