महोबा: महोबा के सिजवाहा गांव में करंट लगने से किसान की मौत, झोपड़ी ठीक करते समय हुआ हादसा
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 महोबा के सिजवाहा गांव में बुधवार रात खेत पर बनी झोपड़ी में करंट लगने से 50 वर्षीय किसान भानसिंह राजपूत की मौत हो गई। पुत्र देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पिता खेत पर झोपड़ी बनाकर रहते थे। रात में तेज हवा से झोपड़ी की पन्नी उड़ गई। उसे ठीक करते समय झोपड़ी में रोशनी के लिए डाले गए विद्युत तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।