बहरोड़: बहरोड़ में तोता मारने का वीडियो हुआ वायरल, पक्षी प्रेमियों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग
Behror, Alwar | May 14, 2026 बहरोड़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित एसीएल स्कूल के समीप तोता मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पक्षी प्रेमियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे लोगों ने मामले को लेकर रोष जताया और वन विभाग से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर गोली मारकर तोते को हाथ में लेकर जाता हुआ दिखाई ।