जमुई रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर भटक रहे तीन नाबालिक बच्चों को जमुई जीआरपी ने बरामद किया है और एक सराहनीय कार्य का परिचय देते हुए जीआरपी ने तीनों नाबालिग बच्चों को परिवार वालों को सकुशल सौंप दिया है। जमुई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सुरक्षा में बैठे तीनों नाबालिग बच्चों का वीडियो शनिवार की रात 8:00 बजे सामने आई है।