रायपुर: पत्नी के भागने से आहत युवक की संदिग्ध मौत, परिजन FIR की मांग पर अड़े, कार में मिली लाश, आरोपी कर चुका है कई शादियां
Raipur, Raipur | Jun 1, 2026 1 जून सोमवार सुबह 11 बजे राजधानी में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को कार के भीतर सतबीर सिंह की संदिग्ध हालत में लाश मिलने के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक ने मौत से पहले एक ऑडियो वायरल कर अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजन इसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बता रहे हैं और FIR की मांग पर अड़े हैं।