भरतपुर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत धौलपुर में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएसपी वैभव शर्मा के निर्देशन और सीओ कृष्णराज जागिंड के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश मीना व टीम ने आरोपी देवेंद्र डोयल को गिरफ्तार किया। मामला 06 अक्टूबर 2025 का है, जब खनपुरा रोड सोंदरा मोड़ पर पुलिस टीम ने दो बिना नंबर के ट्रैक्टरों को अवैध चंबल बजरी सह