जलालाबाद: गाँव दिबियापुर में दबंग ने मकान बनाने में डाला रोड़ा, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
थाना जलालाबाद के गांव दिबन्नापुर निवासी बदलू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने दिबियापुर गांव में सड़क किनारे गाटा संख्या 132 के एक बटे 7 हिस्से का बैनामा कराया था।उस जमीन पर मकान बनवाने के लिए बुनियाद खुदवानी शुरू की, तभी एक हिस्सेदार वीरेश पुत्र आसाराम वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और लेबरों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा।पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।