गांव दिबियापुर में सुधीर सिंह व वीरेश गौतम का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुधीर सिंह का कहना है कि उन्होंने 14 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उन्होंने निर्माण करने के लिए बुनियाद खोद दी। गांव के ही वीरेश गौतम ने यह कहकर निर्माण कार्य रुकवा दिया कि उनके पिताजी ने चार डिसमिल ही जमीन बेची थी।