उचकागांव: उजरा नारायणपुर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का सामान राख
उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर फटने से अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के माया शंकर शर्मा के घर में बुधवार की सुबह महिलाएं गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी।