चांदपुर: चांदपुर के श्री राम कॉलोनी में गाड़ी का शीशा तोड़कर 7 लाख 60 हजार रुपए चुराए गए, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:30 बजे चांदपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी ऋषभ यादव जिला सहकारी बैंक से 760000 रूपए छुड़ाकर उन्होंने थैले में रख लिए थे और थैला गाड़ी में रख दिया इसके बाद श्री राम कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के यहां चले गए और गाड़ी खड़ी कर दी 10 मिनट बाद जब वह लौटे तो गाड़ी का शीशा तोड़कर 760000 रुपए निकाल लिए गए।