कानपुर: देवीगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई इंटर की छात्रा, तीन साथी छात्रों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
चकेरी के देवीगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा लापता हो गई। छात्रा की नानी ने उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाले तीन छात्रों पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी ने रविवार रात 9:00 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।