अनूपपुर: “फट-फट” पर पुलिस का वार
मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, अनूपपुर में अभियान तेज
अनूपपुर में ध्वनि प्रदूषण व यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ साप्ताहिक अभियान शुरू किया गया। पहले ही दिन 3 बुलेट वाहनों से साइलेंसर जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मानक साइलेंसर उपयोग करने की अपील की है।