राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव बावड़ीबे के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ के बावड़ीबे में स्थित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं सप्त दिवस महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।