हिलसा: इन्दौत में पुराने विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल
Hilsa, Nalanda | Apr 30, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे हिलसा थाना क्षेत्र के इन्दौत गांव में पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के इन्दौत निवासी स्वर्गीय राम लगन मोची के पुत्र हरे राम