लोहरदगा: 22 सितंबर को दुर्गा पूजा समिति निकालेगी शोभा यात्रा, ठाकुरबाड़ी मंदिर में होगा 9 दिवसीय पाठ
लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को समिति के नेतृत्व में इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा देवी मंदिर, पावरगंज से प्रारंभ होकर पावरगंज, सोमवार बाजार, अमला टोली, बड़ा तालाब और शास्त्री चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर में सम्पन्न होगी।