लोहरदगा: लोहरदगा में हाथियों का आतंक, तान और राहे गांव के ग्रामीण दहशत में, घर ढहा, अनाज खाया और फसल तबाह, वन विभाग मौन
लोहरदगा जिले के जिंगी पंचायत अंतर्गत तान और राहे गांव इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बीते एक हफ्ते से हाथियों का झुंड गांव टोला में तबाही मचा रहा है शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 10 बजे तान गांव में हाथियों ने सरिता देवी पिता बधइन महली के घर पर हमला कर दिया। संयोग से परिवार के लोग खिड़की से भागकर बाहर निकल गए, वरना बड़ी घटना ह