लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति की बैठक, 22 सितंबर से कलश यात्रा
लोहरदगा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार शाम 5 बजे श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने की। बैठक में इस वर्ष महायज्ञ को धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाने की योजना बनाई गई।