लोहरदगा: लोहरदगा में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, प्रशासन की पहल से दोनों पक्षों में बनी सहमति
लोहरदगा में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की एक साजिश को स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सजगता से विफल कर दिया। इस संबंध में लोहरदगा थाना में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे उपायुक्त डॉ. ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अगुआई में समाहरणालय सभाकक्ष में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई।