हरदा: टिमरनी में महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय जर्जर भवन में, छत से पानी टपक रहा
Harda, Harda | Aug 22, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग का टिमरनी तहसील कार्यालय इन दिनों जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की दीवारों में जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, वहीं बारिश के दौरान कई कमरों की छत से पानी टपकने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।