नगर के मोहल्ला पट्टी हरनाम सिंह निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को नफीस ने तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने पीड़ित के 10 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।