बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 16 फरवरी को जॉब-कैम्प आयोजित, 100 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में 16 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां डिलेवरी एक्जयूटिव के कुल 100 पदों पर बहाली होगी. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित की जायेगी.