बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, 49 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा आठवें दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार की शाम 05:00 बजे कही. प्रथम पाली में म्यूजिक विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.