बिशुनपुरा: बुलेट और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
बिशनपुर मझिआंव पथ पर सोनपुरवा गांव में शुक्रवार की रात दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति मझिआंव थाना क्षेत्र के भगोडीह गांव निवासी बिगू प्रजापति का पुत्र था। जबकि घायल 14 वर्षीय अमरेश प्रजापति मृतक का भतीजा बताया गया है।