मथुरा: कैंटीन संचालक हत्याकांड में पूर्व महिला पार्षद समेत 2 शूटरों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
वृंदावन के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के पीछे राधाकृष्ण भवन में हुए सनसनीखेज विकास गर्ग हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट राजेश पाराशर की अदालत ने भाड़े के हत्यारों से बिजनेस पार्टनर की हत्या कराने वाली मुख्य आरोपी महिला और दो शूटरों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों दोषियों पर डेढ़-डेढ़ लाख जुर्माना