हज़ारीबाग: चौबे रेलवे फाटक के पास हाथी ने ड्यूटी से लौट रहे बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
चौबे रेलवे फाटक के पास ड्यूटी से लौट रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश। हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौबे लक्ष्मीपुर निवासी बद्री चौधरी (65 वर्ष) को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना चौबे रेलवे फाटक सं. 23 के पास की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा है।