चायल: पिपरी थाने में आयोजित समाधान दिवस, भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की हुई सुनवाई
पिपरी थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव एवं उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, रास्ता, पैमाइश एवं अन्य राजस्व संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए!