महसी: बहिरपुरवा में अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की सरयू नदी में दबकर हुई मौत, मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुरवा ग्राम पंचायत के बहिरपुरवा गांव निवासी हरद्वारी रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए थे। अंतिम संस्कार होने के बाद सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। तभी वह गहरे पानी में चले गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते और बचाने का प्रयास करते। उससे पहले अधेड़ की डूबकर मौत हो गई।