लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य भारती ने किया पर्यावरण प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आरोग्य भारती द्वारा पर्यावरण प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सचिन प्रकाश तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण कुमार राय तथा जिला संचालक अनिल ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।