कोंडागांव: कोंडागांव में मुरिया विद्रोह के 150वें स्मृति दिवस पर मुरिया समाज ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कोंडागांव मुरिया समाज जिला इकाई द्वारा 150वें मुरिया विद्रोह स्मृति दिवस के अवसर पर आज सोमवार दोपहर 12 बजे झाड़ा सिरहा मुरिया चौक, बंधा पारा बड़े कनेरा रोड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह दिवस उन अमर शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 1876 में मुरिया विद्रोह के जननायक अमरसिंह झाड़ा सिरहा के नेतृत्व में विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ विद्र