मऊरानीपुर: मऊरानीपुर पुलिस ने खकौरा घाट पर मारा छापा, दो ट्रक और लिफ्टर मशीन की सीज; खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित खकौरा घाट पर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल हो रही लिफ्टर मशीन जब्त कर ली। एसएचओ मुकेश कुमार सोलंकी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान कई खाली ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में लिए। अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की सूचना खनन विभाग और प्रशासन को देकर जा