जमुई: आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से गिरे दो युवक, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से एक युवक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 जमुई आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से एकसाथ गिरकर दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मंगलवार की देर रात 10:00 बजे पटना रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।