अरवल: अरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 414 बोतल विदेशी शराब बरामद, वर्ना कार जब्त, 2 गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 19, 2026 अरवल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। छापामारी कर 414 बोतल 180 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक वर्ना कार को जब्त कर लिया गया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में अरवल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है