डोलरिया: वघवाडा में सड़क हादसे में घायल बालिकाओं की शिकायत पर विधायक ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए
शुक्रवार को वघवाडा स्थित निज निवास कार्यालय में विधायक ने सड़क हादसे में घायल दो बालिकाओं की समस्या सुनी। बालिकाओं के पहुंचने पर विधायक ने तत्काल थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक को संबंधित कार चालक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार दोनों बालिकाएं ग्राम धामनिया की निवासी हैं और कॉलेज से अपने घर लौट रही थीं।