जगदलपुर: ग्राम जाटम में कचरा पार्टी परगना माहरा समाज ने धर्मांतरित 17 लोगों की मूल धर्म में करवाई घर वापसी
ग्राम जाटम में निवासरत और ईसाई में धर्मांतरित लुदर परिवार ने आज मूल धर्म में घर वापसी की। कचरा पार्टी परगना माहरा समाज द्वारा परंपरागत हिंदू रीति रिवाज से धर्मांतरित परिवार के 17 लोगों को मूल धर्म में घर वापसी करवाई गई।