कोल: पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 14 तमंचे, अधबने तमंचे, उपकरण बरामद, ASP ने किया खुलासा
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 ताला नगरी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 14 तैयार तमंचे, भारी मात्रा में अधबने तमंचे और तमंचे बनाने की सामग्री सहित उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने माल सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए ASP अमृत जैन ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है।