कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का मामला आया सामने, पिता पहुंचा थाने
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 मोहल्ले के ही लड़के के द्वारा 17 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही पूरे घटना की जानकारी पिता को हुई पिता ने बेटी को तलाश किया, लेकिन बेटी का कोई अता-पता नहीं चला। इस संदर्भ में पिता के द्वारा मंगलवार करीब 10:00 बजे लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।