सोहागपुर: एकीकृत शा. उच्च. मा. विद्यालय पिपरिया परिसर में 25 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन
शहडोल में मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय एवं मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के अंतर्गत 25 दिवसीय बाल सह युवा नाट्य कार्यशाला का आयोजन एकीकृत शा. उच्च. मा. विद्यालय पिपरिया परिसर में प्रारंभ किया गया। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हो रही है। इसमें 30 छात्र-छात्राएं, जिनमें मुख्य रूप से जनजातीय बच्चे शामिल हैं, सहभागिता कर रहे हैं।