गभाना: टोल प्लाजा पर मांगों को लेकर भाकियू फौजी गुट ने दिया ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर 30 मई को धरना प्रदर्शन की चेतावनी
गभाना टोल प्लाजा पर विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार भारतीय किसान यूनियन फौजी गुट के पदाधिकारियों ने टोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। दोपहर में करीब 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह फौजी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुई सहमति के बावजूद संगठन की गाड़ियों को टोल से निशुल्क नहीं निकाला जा रहा है।