लोहरदगा: कुडू में अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम तान से अवैध देसी कट्टा के साथ 23 वर्षीय सिल्वेस्टर मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी हरीश बिन जमां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हतियार के साथ घूम रहा है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है।